शरीर कमजोर होने का क्या कारण हो सकता है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 15:01

कमजोरी क्या है

साधारण शब्दों में कहा जाए तो शरीर की थकावट ही कमजोरी है। इसमें एक या कई मांसपेशियों में ताकत की कमी का एहसास होने लगता है। हो सकता है कि कमजोरी पूरे शरीर में या शरीर के किसी एक भाग में महसूस हो। इसमें व्यक्ति को थकान महसूस होने लगती है (1) (2)। कमजोरी के बारे में और जरूरी जानकारी के लिए पढ़ते रहिए यह लेख।
कमजोरी के कारण

कमजोरी का इलाज तभी अच्छी तरह से हो सकता है, जब कमजोरी के कारण ठीक तरह से पता हों। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि कमजोरी पूरे शरीर या किसी एक अंग में भी हो सकती है। ऐसे में अगर शरीर के किसी एक भाग या अंग में कमजोरी हो तो उसपर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। इस तरह की कमजोरी नीचे दिए गए कारणों से हो सकती है (2)।

स्ट्रोक के बाद
तंत्रिका से जुड़ी चोट या नर्व इंजरी
मल्टीपल स्क्लेरोसिस (Multiple Sclerosis – जिसमें मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी प्रभावित होती हैं) के बाद।

चयापचय (मेटाबॉलिज्म) से जुड़ी समस्याएं

एडिसन रोग (जब शरीर में मौजूद एड्रीनल ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन का उत्पादन नहीं कर पाती हैं।)
हाइपरपैराथायरायडिज्म (जब पैराथायराइड ग्रंथि अधिक पैराथायराइड हार्मोन का उत्पादन करती हैं।)
कम सोडियम या पोटेशियम
ओवरएक्टिव थायराइड (इसमें थायराइड ग्रंथि अत्यधिक हार्मोन का उत्पादन करती हैं)

मस्तिष्क / तंत्रिका संबंधी समस्याएं

मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में नर्व सेल्स से जुड़ी बीमारी (एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस – नर्वस सिस्टम से जुड़ा रोग)
चेहरे की मांसपेशियों की कमजोरी (बेल्स पाल्सी – चेहरे का लकवा)
कई प्रकार के विकार जो मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करते हैं (जैसे सेरेब्रल पाल्सी – एक प्रकार का लकवा)
नसों में सूजन, जिससे मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं (गिलैन-बारे सिंड्रोम, जब इम्यून सिस्टम पेरीफेरल नर्वस सिस्टम पर अटैक करता है, जिससे नसों में सूजन होती है और माशपेशियां कमजोर हो जाती हैं।)
मल्टीपल स्क्लेरोसिस (Multiple sclerosis – नर्वस सिस्टम से जुड़ा रोग)
पिंच्ड नर्व यानी नस का दबना
स्ट्रोक (मस्तिष्क में खून का प्रवाह बाधित होना)

मांसपेशियों की बीमारी के कारण

वंशानुगत बीमारी जिसमें पैरों और पेल्विस (Pelvis) की मांसपेशियों की कमजोरी धीरे-धीरे गंभीर होती जाती है (बेकर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी)
मांसपेशियों की बीमारी जिसमें सूजन और त्वचा पर लाल चकत्ते होने लगते हैं (डरमाटोमायोसायटीस Dermatomyositis)
वंशानुगत रोगों का समूह, जो मांसपेशियों की कमजोरी और मांसपेशियों के ऊतकों की हानि का कारण बनता है (Muscular Dystrophy – मस्कुलर डिस्ट्रोफी)

कुछ जहरीली चीजों के कारण

बोटुलिज्म (Botulism – क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम (Clostridium botulinum) बैक्टीरिया के कारण होने वाला संक्रमण)
विषाक्तता (कीटनाशक की वजह से)
शेलफिश खाने की वजह से पॉइजनिंग (शेलफिश पॉइजनिंग)

कुछ अन्य कारण

स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी (एनीमिया या खून की कमी के कारण)
मांसपेशियों और तंत्रिकाओं का विकार (Myasthenia Gravis – मायस्थेनिया ग्रेविस, एक प्रकार की समस्या जिसमें मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं)
पोलियो
कैंसर
डायबिटीज के कारण
खाना ठीक से न खाना या खाने में पोषक तत्वों की कमी
ज्यादा व्यायाम कर लेना
ज्यादा दौड़ना या चलना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info